मत्स्य पालकों के लिए खुशखबरी! निषादराज बोट सब्सिडी योजना के आवेदन फिर शुरू, 24 जुलाई तक करें ऑनलाइन अप्लाई
गौतमबुद्धनगर: उत्तर प्रदेश के मत्स्य विभाग ने निषादराज बोट सब्सिडी योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र मत्स्य पालकों तक पहुंचाने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी है। अब इच्छुक लाभार्थी 9 जुलाई से 24 जुलाई 2026 तक विभागीय पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।
पहले राज्य सेक्टर के तहत संचालित मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना और सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम स्थापना योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 जून से 28 जून 2026 तक आमंत्रित किए गए थे। अब विशेष रूप से निषादराज बोट सब्सिडी योजना के लिए पोर्टल को दोबारा खोला गया है।
24 जुलाई तक मिलेगा आवेदन का मौका
सहायक निदेशक मत्स्य, गौतमबुद्धनगर ने बताया कि शासन के निर्देशों के तहत पात्र मत्स्य पालकों को योजना का अधिकतम लाभ दिलाने के उद्देश्य से विभागीय पोर्टल 9 जुलाई 2026 से 24 जुलाई 2026 तक पुनः सक्रिय रहेगा। इस अवधि में इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
पात्र मत्स्य पालकों से समय पर आवेदन की अपील
मत्स्य विभाग ने सभी पात्र मत्स्य पालकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है, ताकि वे सरकार द्वारा संचालित निषादराज बोट सब्सिडी योजना का लाभ समय पर प्राप्त कर सकें।