UP Rain Tragedy: बुलंदशहर में मस्जिद की बाउंड्री वॉल ढही, 3 लोगों की मौत, 3 घायल

0 24

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। खुर्जा नगर थाना क्षेत्र के ग्राम मूंडाखेड़ा में एक मस्जिद की बाउंड्री वॉल अचानक ढह गई। हादसे के समय दीवार के पास मौजूद छह लोग मलबे में दब गए। घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए हैं। घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।

मलबे में दबे छह लोगों को निकाला गया

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और मलबे में दबे सभी छह लोगों को बाहर निकाला। इनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।

अस्पताल में महिला ने तोड़ा दम

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की भी मौत हो गई। इसके साथ ही इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई। अन्य तीन घायलों की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।

बारिश को हादसे की वजह माना जा रहा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के कारण मस्जिद की बाउंड्री वॉल कमजोर हो गई थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ। प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है।

पुलिस अधिकारी ने दी जानकारी

खुर्जा के क्षेत्राधिकारी शोभित कुमार अत्री ने बताया कि ग्राम मूंडाखेड़ा में दीवार गिरने की घटना में कुल छह लोग मलबे में दब गए थे। इनमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि चार घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। उपचार के दौरान एक महिला की भी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि फिलहाल तीन घायलों की स्थिति सामान्य है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.