कॉन्सर्ट के बीच जैस्मीन सैंडलस ने पहनाई सगाई की मुहर, स्टेज पर मंगेतर शेखर चौधरी के साथ किया खास ऐलान

0 269

नई दिल्ली: पंजाबी गायिका जैस्मीन सैंडलस ने अपने ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ की ओपनिंग नाइट को फैंस के लिए यादगार बना दिया। शनिवार, 11 जुलाई 2026 को दिल्ली में आयोजित कॉन्सर्ट के दौरान उन्होंने अपनी सगाई की आधिकारिक घोषणा की। स्टेज पर उन्होंने अपनी इंगेजमेंट रिंग दिखाई और मंगेतर शेखर चौधरी को फैंस से रूबरू कराया। इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जैस्मीन सैंडलस ने स्टेज पर शेखर चौधरी का हाथ थामकर फैंस से कहा कि यही वह शख्स हैं जिन्होंने उन्हें अंगूठी पहनाई है। घोषणा के बाद वह खुशी से उनके पास दौड़ीं और उन्हें गले लगा लिया। इस भावुक पल ने कॉन्सर्ट में मौजूद दर्शकों को भी उत्साहित कर दिया।

स्टेज पर डांस कर मनाया सगाई का जश्न

इंगेजमेंट की घोषणा के बाद शेखर चौधरी ने जैस्मीन को गले लगाया और खुशी में उन्हें उठाकर स्टेज पर घुमाया। इसके बाद दोनों ने जैस्मीन के लोकप्रिय गीत ‘लावां’ पर साथ में डांस किया। इस खास पल को दर्शकों ने अपने कैमरों में कैद किया, जिसके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से साझा की जा रही हैं। फैंस लगातार दोनों को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

‘शरारत’ की सिंगर फिर बनीं सुर्खियों का केंद्र

‘धुरंधर’ के चर्चित गीत ‘शरारत’ से लोकप्रियता हासिल करने वाली जैस्मीन सैंडलस इस बार अपने संगीत नहीं बल्कि निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। कॉन्सर्ट में सगाई का ऐलान उनके प्रशंसकों के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं रहा।

कौन हैं जैस्मीन सैंडलस के मंगेतर शेखर चौधरी?

जैस्मीन सैंडलस की तरह शेखर चौधरी सार्वजनिक जीवन से दूर रहना पसंद करते हैं। उनके बारे में फिलहाल बहुत कम जानकारी सामने आई है। वह सोशल मीडिया पर भी ज्यादा सक्रिय नहीं रहते और अपनी निजी जिंदगी को निजी ही रखना पसंद करते हैं।

हालांकि, जैस्मीन के प्रशंसकों ने उन्हें पहले भी कई इंस्टाग्राम पोस्ट, वीडियो और पिछले कॉन्सर्ट के दौरान देखा है। लेकिन पहली बार जैस्मीन ने सार्वजनिक मंच से उन्हें अपना मंगेतर बताते हुए रिश्ते पर आधिकारिक मुहर लगा दी।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.