Corona Update Today: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6,594 नए मरीज

0 578

नई दिल्ली: देश में पिछले 24 घंटे के दौरान मंगलवार सुबह आठ बजे तक कोरोना वायरस से संक्रमित 6,594 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वालों की संख्या 4,035 रही ।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अबतक कुल 4 करोड़ 26 लाख 61 हजार 370 कोरोना के मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मौजूदा रिकवरी दर 98.67 प्रतिशत है। फिलहाल देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 50 हजार, 548 है। दैनिक संक्रमण दर 2.05 प्रतिशत है।

आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटे में 3. 21लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। उल्लेखनीय है कि अबतक कुल 85.54 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.