दादरी के स्कूल में किशोरियों को बताए गए कानूनी अधिकार, सुरक्षा, शिक्षा और पॉक्सो कानून पर दी गई अहम जानकारी

0 23

दादरी: उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतमबुद्धनगर की ओर से दादरी स्थित सेन्ट हुड कॉन्वेंट स्कूल में किशोरियों के संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शिवानी रावत ने की।

किशोरियों को अधिकारों और कानूनों की दी गई विस्तृत जानकारी

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को संवैधानिक अधिकार, मौलिक अधिकार, शिक्षा का अधिकार, सुरक्षा का अधिकार, पॉक्सो अधिनियम तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना और कानूनों की जानकारी देकर उन्हें सशक्त करना रहा।

स्कूल प्रबंधन और विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रतिनिधि रहे मौजूद

जागरूकता कार्यक्रम में सेन्ट हुड कॉन्वेंट स्कूल, दादरी के चेयरमैन संदीप शर्मा, प्रधानाचार्या डॉ. आशा शर्मा, विद्यालय का समस्त स्टाफ तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में नामित पराविधिक स्वयंसेवक बालचन्द नागर, रोहताश सिंह और सतपाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लेकर विभिन्न विधिक अधिकारों और सुरक्षा संबंधी प्रावधानों की जानकारी प्राप्त की।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.