164 शिकायतें लेकर पहुंचे फरियादी, तीनों तहसीलों में लगा संपूर्ण समाधान दिवस, 14 मामलों का मौके पर निस्तारण

0 24

गौतमबुद्धनगर: जनपद की तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। पूरे जिले में कुल 164 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 14 शिकायतों का संबंधित अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारण कर दिया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

तहसील सदर में 6 शिकायतें, 3 का तत्काल समाधान

तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। यहां कुल 6 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। बाकी शिकायतों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया।

दादरी तहसील में सबसे अधिक 96 शिकायतें दर्ज

तहसील दादरी में उप जिलाधिकारी अभिनेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान सबसे अधिक 96 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 7 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र और प्रभावी निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

जेवर तहसील में 62 शिकायतें पहुंचीं, 4 का मौके पर निस्तारण

तहसील जेवर में उप जिलाधिकारी दुर्गेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 62 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 4 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों के माध्यम से समयबद्ध कार्रवाई के लिए अग्रेषित किया गया।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.