SECOND PREGNANCY के बीच दीपिका पादुकोण ने शेयर किया बड़ा अपडेट, बताया कैसे गुजर रहे दिन-रात; वीडियो ने खींचा फैंस का ध्यान

0 30

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर नया अपडेट साझा किया है। तीसरे ट्राइमेस्टर में होने के बावजूद उनकी दिनचर्या कितनी व्यस्त है, इसकी झलक उन्होंने एक वीडियो के जरिए दिखाई। अभिनेत्री की पोस्ट सामने आते ही फैंस के बीच इसकी चर्चा तेज हो गई।

इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया वीडियो

दीपिका पादुकोण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो रीपोस्ट किया है। वीडियो में एक गर्भवती महिला अपने छोटे बच्चे को गोद में उठाए दिखाई दे रही है। इसके साथ लिखे कैप्शन में बताया गया है कि प्रेग्नेंसी के दौरान भारी वजन उठाने की सलाह नहीं दी जाती, लेकिन छोटे बच्चे की देखभाल के कारण ऐसा करना पड़ता है। इस पोस्ट के जरिए दीपिका ने इशारों में बताया कि उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान भी उनका अधिकांश समय बेटी दुआ की देखभाल में बीत रहा है।

अप्रैल में किया था दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इस साल अप्रैल में दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। दोनों ने अपनी बेटी दुआ की एक तस्वीर साझा करते हुए यह खुशखबरी फैंस के साथ साझा की थी। तस्वीर में दुआ के हाथ में प्रेग्नेंसी किट दिखाई गई थी। इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर दोनों को फैंस और फिल्मी हस्तियों की ओर से लगातार शुभकामनाएं मिली थीं।

सितंबर 2024 में बने थे पहली बार माता-पिता

दीपिका और रणवीर ने सितंबर 2024 में अपनी बेटी दुआ का स्वागत किया था। अब दोनों दूसरी बार माता-पिता बनने की तैयारी कर रहे हैं। इसी बीच दीपिका की हालिया पोस्ट ने यह संकेत दिया है कि गर्भावस्था के दौरान भी वह अपनी बेटी की जिम्मेदारियां पूरी तरह निभा रही हैं।

वर्क फ्रंट पर भी हैं कई बड़े प्रोजेक्ट

फिल्मी करियर की बात करें तो दीपिका पादुकोण आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी। वह शाहरुख खान और सुहाना खान के साथ फिल्म ‘किंग’ में दिखाई देंगी। इसके अलावा वह अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म ‘राका’ का भी हिस्सा हैं। दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्साह बना हुआ है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.