UP Weather Alert: यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, लखनऊ समेत 40 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; आगरा में सुबह से झमाझम बरसे बादल

0 24

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में इस सप्ताह लगातार चार से पांच दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। मंगलवार को लखनऊ समेत 40 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में मेघगर्जन और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। मंगलवार सुबह आगरा में तेज बारिश होने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली।

40 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार मानसूनी द्रोणी धीरे-धीरे उत्तर की ओर खिसक रही है। इसके प्रभाव से गंगा के मैदानी क्षेत्रों में मानसूनी गतिविधियां मजबूत होंगी, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, सहारनपुर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और बदायूं में तेज बारिश के आसार हैं।

इन जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात की आशंका

मौसम विभाग ने सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर समेत आसपास के इलाकों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना जताई है।

सोमवार को लखनऊ में 35 मिमी तक हुई बारिश

सोमवार को राजधानी लखनऊ सहित अवध क्षेत्र के कई जिलों में सुबह से ही अच्छी बारिश दर्ज की गई। लखनऊ के अलग-अलग हिस्सों में 25 से 35 मिलीमीटर तक वर्षा रिकॉर्ड की गई, जिससे तापमान में गिरावट और मौसम में ठंडक महसूस की गई।

हमीरपुर और मुरादाबाद में सबसे अधिक रहा तापमान

सोमवार को कई स्थानों पर धूप निकलने से अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। लखनऊ का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक था। प्रदेश में सबसे अधिक 36.2 डिग्री सेल्सियस तापमान हमीरपुर में दर्ज किया गया, जबकि मुरादाबाद में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.