गौतमबुद्धनगर में नौकरी का बड़ा मौका! 25 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 18 से 35 साल के युवा ले सकेंगे हिस्सा
गौतमबुद्धनगर: जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार पाने का अच्छा अवसर सामने आया है। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, दादरी में 25 अगस्त 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में अलग-अलग कंपनियां अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर उन्हें रोजगार का अवसर देंगी।
25 अगस्त को होगा रोजगार मेले का आयोजन
जिला सेवायोजन अधिकारी मनीषा अत्री ने बताया कि रोजगार मेला 25 अगस्त को सुबह 9:30 बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, दादरी में आयोजित किया जाएगा। मेले में कई कंपनियों ने रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से भाग लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है।
आईटीआई समेत इन अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका
रोजगार मेले में आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के साथ अन्य वर्गों के योग्य अभ्यर्थियों के लिए भी रिक्तियां उपलब्ध हैं। जिन अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच है और वे संबंधित योग्यता रखते हैं, वे इस रोजगार मेले में हिस्सा ले सकते हैं।
रोजगार संगम पोर्टल पर कराना होगा पंजीकरण
रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल पर जॉबसीकर के रूप में पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के बाद निर्धारित समय पर रोजगार मेले में पहुंचकर अपनी योग्यता और प्रतिभा के अनुसार कंपनियों में साक्षात्कार दिया जा सकेगा। चयन होने पर अभ्यर्थियों को रोजगार मिलने का अवसर मिलेगा।
पंजीकरण में परेशानी हो तो यहां करें संपर्क
पंजीकरण से संबंधित किसी तरह की समस्या होने पर अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय, आरआई सेंटर, झुण्डपुरा, सेक्टर-11, नोएडा, गौतमबुद्धनगर में संपर्क कर सकते हैं। जिला सेवायोजन कार्यालय ने योग्य अभ्यर्थियों से निर्धारित समय पर रोजगार मेले में पहुंचने की अपील की है।