गौतमबुद्धनगर में दर्जी, नाई और हलवाई बनने का मौका! विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लिए 26 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

0 48

गौतमबुद्धनगर: विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत दर्जी, नाई (ब्यूटीशियन) और हलवाई ट्रेड में प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का मौका है। इच्छुक अभ्यर्थी 26 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद चयन प्रक्रिया के तहत अभिलेखों का सत्यापन गठित समिति द्वारा किया जाएगा।

26 अगस्त तक करना होगा ऑनलाइन आवेदन

उपायुक्त उद्योग गौतमबुद्धनगर पंकज निर्वाण ने बताया कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। दर्जी, नाई (ब्यूटीशियन) और हलवाई ट्रेड में आवेदन की अंतिम तिथि 26 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद चयन के लिए अभिलेखों का सत्यापन किया जाएगा।

यहां होगी अभिलेखों की जांच

दर्जी, नाई और हलवाई ट्रेड के लिए चयन के दौरान अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, सूरजपुर में गठित समिति द्वारा किया जाएगा। यह कार्यालय कलेक्ट्रेट के निकट/पीछे इकोटेक-2, ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्धनगर में स्थित है।

अभिलेख सत्यापन की तिथि और इससे संबंधित जानकारी के लिए अलग से विज्ञप्ति जारी की जाएगी।

सत्यापन के समय ये दस्तावेज जरूरी

चयन के समय अभ्यर्थी को ऑनलाइन भरे गए आवेदन पत्र की प्रति, एक पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड की छायाप्रति और बैंक पासबुक की छायाप्रति प्रस्तुत करनी होगी। बैंक पासबुक में खाता संख्या और आईएफएससी कोड सही दर्ज होना जरूरी है।

इसके अलावा 10 रुपये के स्टाम्प पेपर पर नोटरी सहित शपथ पत्र भी अभिलेख सत्यापन के दौरान प्रस्तुत करना होगा।

सिर्फ जाति के आधार पर नहीं मिलेगा लाभ

योजना के तहत पात्रता निर्धारित करने में जाति को एकमात्र आधार नहीं बनाया गया है। परंपरागत कारीगरी से जुड़ी जाति से अलग व्यक्ति भी इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हो सकते हैं।

ऐसे आवेदकों को परंपरागत कारीगरी से जुड़े होने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। इसके लिए ग्राम प्रधान, नगर पंचायत अध्यक्ष अथवा नगर पालिका/नगर निगम के संबंधित वार्ड सदस्य की ओर से जारी प्रमाण पत्र देना अनिवार्य होगा।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.