ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा जांची, जिलाधिकारी ने सीसीटीवी और सील व्यवस्था का लिया जायजा

0 30

गौतमबुद्धनगर: जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी कक्ष और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयरहाउस के मुख्य द्वार पर लगे ताले और सील की जांच की। इसके बाद परिसर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली भी देखी गई। जांच में सभी कैमरे सुचारु रूप से संचालित पाए गए।

सुरक्षा में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश

जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

सुरक्षा कर्मियों को पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा सुरक्षा व्यवस्था को लगातार मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की सभी व्यवस्थाएं व्यवस्थित और संतोषजनक पाई गईं।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजीत कुमार सिंह सहित जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.