संविधान दिवस पर सूरजपुर दीवानी न्यायालय में गूंजेगा ‘एक स्वर, एक संविधान’ का संदेश

गौतमबुद्धनगर: 26 नवंबर को सुबह 8:45 बजे होगा आयोजन, संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति लोगों को किया जाएगा जागरूक

0 14

गौतमबुद्धनगर: संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को सूरजपुर स्थित दीवानी न्यायालय में ‘एक स्वर, एक संविधान’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ की ओर से चलाए जा रहे ‘संविधान संवाद (एक स्वर, एक संविधान)’ अभियान के तहत होने वाले इस कार्यक्रम का समय सुबह 8:45 बजे निर्धारित किया गया है।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आमजन में संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उसमें निहित मूल्यों एवं आदर्शों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना है। इसके साथ ही लोगों को उनके संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी देकर जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गौतमबुद्धनगर के सचिव (पूर्णकालिक) ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि संविधान दिवस पर आयोजित इस पहल के माध्यम से संवैधानिक जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.