गौतमबुद्धनगर में रोजगार मेले का आयोजन, 352 युवाओं को मिला रोजगार; 20 कंपनियों ने लिया हिस्सा

0 27

गौतमबुद्धनगर: उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय, गौतमबुद्धनगर की ओर से मंगलवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, दादरी में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में अलग-अलग क्षेत्रों की 20 कंपनियों ने हिस्सा लिया और रोजगार की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया पूरी की।

486 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण

जिला सेवायोजन अधिकारी मनीषा अत्री ने बताया कि रोजगार मेले में कुल 486 अभ्यर्थियों ने रोजगार के लिए पंजीकरण कराया। प्रतिभागी कंपनियों ने अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए और उनकी योग्यता व कंपनियों की आवश्यकताओं के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की।

352 अभ्यर्थियों का रोजगार के लिए चयन

साक्षात्कार और चयन प्रक्रिया के बाद कुल 352 अभ्यर्थियों का रोजगार के लिए चयन किया गया। चयनित युवाओं को उनकी योग्यता और संबंधित कंपनियों की जरूरत के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए।

युवाओं को कंपनियों से सीधे जुड़ने का अवसर

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले का मुख्य उद्देश्य जनपद के बेरोजगार युवक-युवतियों को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। ऐसे आयोजनों के जरिए युवाओं को कंपनियों से सीधे संपर्क करने और रोजगार हासिल करने का अवसर मिलता है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.