दिल्ली-NCR में मौसम ने बदला मिजाज, 27 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान; 11 सितंबर से बारिश के आसार

0 16

नई दिल्ली: दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 1.4 डिग्री अधिक है। वहीं, राजधानी की वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

पालम में न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम रहा। लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है। रिज में यह 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम है। वहीं, आया नगर में न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है।

11 सितंबर से हल्की बारिश के आसार

मौसम कार्यालय के मुताबिक, 11 सितंबर से दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान राजधानी में आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान है। बारिश के कारण आने वाले दिनों में तापमान में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

दिल्ली की हवा मध्यम श्रेणी में

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, बुधवार सुबह 9 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 113 दर्ज किया गया। यह मध्यम श्रेणी में आता है।

वायु गुणवत्ता सूचकांक के मुताबिक, 0 से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 संतोषजनक, 101 से 200 मध्यम, 201 से 300 खराब, 301 से 400 बहुत खराब और 401 से 500 गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.