7,000mAh बैटरी के साथ आ रहा Oppo का नया स्मार्टफोन, 120Hz डिस्प्ले और दमदार फीचर्स से होगा लैस

0 22

नई दिल्ली: ओप्पो भारत में अपनी K सीरीज का नया स्मार्टफोन Oppo K14 Lite लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने इस नए फोन के लॉन्च की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह स्मार्टफोन 16 सितंबर को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा और बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। कंपनी ने फोन के डिजाइन, कलर विकल्प और बैटरी से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां भी साझा की हैं।

Oppo K14 Lite में मिलेगी बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले

Oppo K14 Lite को 7,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ बाजार में उतारा जाएगा। कंपनी के मुताबिक, यह फोन कस्टम यूजर इंटरफेस ColorOS के साथ आएगा। टीजर के अनुसार, स्मार्टफोन दो कलर विकल्पों डार्क ब्राउन और पर्पल में उपलब्ध होगा। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप भी दिया जा सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Oppo K14 Lite के फीचर्स Oppo A6c 4G स्मार्टफोन से मिलते-जुलते हो सकते हैं। कंपनी ने Oppo A6c 4G को मई में 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था।

120Hz डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर मिलने की उम्मीद

Oppo K14 Lite में 6.75 इंच का एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इससे यूजर्स को स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने के दौरान बेहतर अनुभव मिलने की उम्मीद है।

इस स्मार्टफोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर और 4GB तक रैम मिलने की संभावना है। कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

15W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा फोन

अपकमिंग Oppo K14 Lite में 7,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। वहीं, इसे चार्ज करने के लिए 15W चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। बड़ी बैटरी के चलते फोन लंबे समय तक इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए खास विकल्प बन सकता है।

कंपनी ने अभी तक Oppo K14 Lite की कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन्स का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है। लॉन्च के समय ही फोन की कीमत और अन्य फीचर्स की पूरी जानकारी सामने आएगी।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.