Android 17 के साथ आया ColorOS 17, नए AI फीचर्स और Polar Light Engine से मिलेगा तेज अनुभव, जानें आपके फोन को कब मिलेगा अपडेट
नई दिल्ली: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने Android 17 पर आधारित अपना नया ऑपरेटिंग सिस्टम ColorOS 17 आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। नया अपडेट Oppo, OnePlus और Realme के चुनिंदा स्मार्टफोन, टैबलेट और अन्य डिवाइस के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी का दावा है कि इसमें नया डिजाइन, बेहतर प्रदर्शन और कई एडवांस AI फीचर्स मिलेंगे। ColorOS 17 का स्टेबल अपडेट अगले महीने से चरणबद्ध तरीके से जारी होगा।
Fluid Design और Polar Light Engine पर कंपनी का बड़ा दावा
ColorOS 17 में नई Fluid Design भाषा के साथ Polar Light Engine और Fusion Rendering Architecture शामिल किए गए हैं। कंपनी के अनुसार, Polar Light Engine एप्लिकेशन के शुरू होने का समय और रनटाइम मेमोरी उपयोग को करीब 25 प्रतिशत तक कम करता है, जिससे डिवाइस की परफॉर्मेंस बेहतर होती है।
कंपनी का यह भी दावा है कि नया इंजन रेंडरिंग वर्कलोड को लगभग 30 प्रतिशत तक घटाता है। वहीं, नेक्स्ट जेनरेशन Tidal Engine पर्सनलाइज्ड परसेप्शन शेड्यूलिंग उपलब्ध कराता है और बैकग्राउंड में चलने वाले ऐप्स की स्थिरता को करीब 55.6 प्रतिशत तक बेहतर बनाने में मदद करता है।
AI फीचर्स से मिलेगा स्मार्ट अनुभव
ColorOS 17 में OppoAI के साथ नया Xiaobu AI Assistant दिया गया है। इसमें Xiaobu Space, Xiaobu Calls, Xiaobu and Me और Xiaobu Memory जैसे फीचर्स शामिल हैं। Xiaobu Memory की मदद से AI आधारित वन-टैप मेमोरी फ्लैश सुविधा मिलेगी।
फोटो एडिटिंग के लिए AI Retoucher जोड़ा गया है। इसके अलावा नया AI Notes टूल भी मिलेगा, जिसमें One-Tap Sharing और Inspiration Cards जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जिससे नोट्स को बेहतर तरीके से व्यवस्थित और साझा किया जा सकेगा।
6 साल तक स्मूद परफॉर्मेंस का दावा
कंपनी का कहना है कि ColorOS 17 पूरे इकोसिस्टम में लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन देने के लिए तैयार किया गया है। दावा किया गया है कि छह साल तक इस्तेमाल के बाद भी डिवाइस स्मूद अनुभव देंगे। यह अपडेट नई Oppo Watch S2 के लिए भी उपलब्ध होगा, जिसमें FatMax SuperFat Burning मोड शामिल किया गया है।
8 अक्टूबर से शुरू होगा स्टेबल अपडेट
ColorOS 17 का स्टेबल अपडेट 8 अक्टूबर से जारी किया जाएगा। पहले चरण में Oppo Find N6, Oppo Find X9 Series, OnePlus 15, OnePlus 15T और Realme GT 8 Pro को यह अपडेट मिलेगा।
16 अक्टूबर को इन डिवाइस को मिलेगा अपडेट
दूसरे चरण में 16 अक्टूबर से Oppo Find N5, Oppo Find X8 Series, Oppo Pad 5 Pro, Oppo Pad Mini, OnePlus 13 Series, OnePlus Ace 6 Series, OnePlus Pad 3 Pro, Realme GT 8 Series और Realme GT 7 Pro के लिए अपडेट जारी किया जाएगा।
नवंबर-दिसंबर में इन डिवाइस की बारी
इसके बाद नवंबर और दिसंबर के दौरान Oppo Pad 4 Pro, OnePlus Ace 5 Series, OnePlus Pad 2 Pro, Realme GT 7 और Realme Neo 7 Series के लिए ColorOS 17 अपडेट रोलआउट किया जाएगा।