UP इंटरनेशनल ट्रेड शो में जेन जी-जेन अल्फा ने दिखाया हुनर, 300 से ज्यादा छात्रों ने नृत्य-संगीत से लेकर चित्रकला तक में मचाई धूम

0 65

ग्रेटर नोएडा: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में रविवार को जेन जी और जेन अल्फा के बीच कला और संस्कृति की झलक देखने को मिली। आधुनिक कारोबार और वैश्विक अवसरों के मंच पर नई पीढ़ी के विद्यार्थियों ने अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ाव दिखाया। कला एवं संस्कृति प्रतियोगिता में 28 से अधिक स्कूलों के 300 से ज्यादा विद्यार्थियों ने तीन अलग-अलग विधाओं में हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता का आयोजन जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने सह-नोडल विद्यालय ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा के साथ मिलकर किया। इसमें कक्षा 6 से 8 और कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों ने प्रस्तुति कला, दृश्य कला और ‘हाथों की विरासत’ कला एवं शिल्प प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।

सुर-ताल में विद्यार्थियों ने बिखेरे संस्कृति के रंग

प्रस्तुति कला के कक्षा 6 से 8 वर्ग में एस्टर पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा की तोशिता ने पहला स्थान हासिल किया। श्रीराम मिलेनियम स्कूल, नोएडा की अर्शिया महाजन दूसरे और ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा की ग्रुप सॉन्ग टीम तीसरे स्थान पर रही।

कक्षा 9 से 12 वर्ग में बेथनी कॉन्वेंट स्कूल की युविका और चार्वी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी स्कूल की संस्कृति पाठक और ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा की अर्पिता संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं। जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा की सांची ने तीसरा स्थान हासिल किया।

कैनवास पर नजर आई सांस्कृतिक विरासत

दृश्य कला के कक्षा 6 से 8 वर्ग में स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल की वर्णिका त्यागी प्रथम रहीं। ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल की अंशी मौर्य ने दूसरा और जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा की कृतिका सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।

कक्षा 9 से 12 वर्ग में स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल की अंशिका शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल की तान्या चौहान दूसरे और रयान इंटरनेशनल स्कूल की चार्वी बघेल तीसरे स्थान पर रहीं।

‘हाथों की विरासत’ में दिखा हुनर

‘हाथों की विरासत’ कला एवं शिल्प प्रतियोगिता के कक्षा 6 से 8 वर्ग में स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा की सानवी सिंह प्रथम रहीं। ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के लोविश भाटी ने दूसरा और जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा की श्रद्धा ने तीसरा स्थान हासिल किया।

कक्षा 9 से 12 वर्ग में जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा के नवदीप तोमर और अनिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के सार्थक दूसरे और स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल की सानवी सिंह तीसरे स्थान पर रहीं।

जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा की सांची, कृतिका सिंह और श्रद्धा ने अपनी-अपनी विधाओं में तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि नवदीप तोमर और अनिका ने ‘हाथों की विरासत’ में पहला स्थान प्राप्त किया।

प्रधानाचार्यों के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन

प्रतियोगिता का आयोजन जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा की प्रधानाचार्या मीता भंडूला और ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा की प्रधानाचार्या अदिति बसु के मार्गदर्शन में किया गया। इसका समन्वय जेपी पब्लिक स्कूल की हेडमिस्ट्रेस रितु भटनागर और ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल की सुशीला ने किया।

निर्णायक मंडल में पी.टी. डी.यू. मॉडल इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. बिनिता, राजकीय उच्च विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रजनी पिलानी, केंद्रीय विद्यालय, दिल्ली के कला विशेषज्ञ आर.पी. पॉल और DJIC, होशियारपुर की गीतांजलि शामिल रहीं। निर्णायकों ने विद्यार्थियों की मौलिकता, रचनात्मकता, प्रस्तुति और सांस्कृतिक विरासत की समझ की सराहना की।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.