यात्रीगण कृपया ध्यान दें! लखनऊ होकर अब 26 अगस्त तक चलेगी गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल ट्रेन

0 574

लखनऊ: पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए लखनऊ होकर अप-डाउन में चलने वाली 02575/02576 हैदराबाद-गोरखपुर-हैदराबाद सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की अवधि में विस्तार किया है। यह ट्रेन अप-डाउन में 01 जुलाई से 28 अगस्त तक चलाई जाएगी। इससे यात्रियों को वेटिंग से राहत मिलेगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार ने गुरुवार को बताया कि यात्रियों की भारी भीड़ को देखते लखनऊ होकर चलने वाली 02575 हैदराबाद-गोरखपुर सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की अवधि में विस्तार किया गया है। यह स्पेशल ट्रेन अब 01 जुलाई से 26 अगस्त तक प्रत्येक शुक्रवार को चलाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि इसी तरह से वापसी में 02576 गोरखपुर-हैदराबाद सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की अवधि में विस्तार किया गया है। यह स्पेशल ट्रेन 03 जुलाई से 28 अगस्त तक प्रत्येक रविवार को चलाई जाएगी। इससे यात्रियों को वेटिंग से राहत मिलेगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.