CM पुष्कर सिंह धामी ने किए बद्री-विशाल के दर्शन

0 587

बद्रीनाथ: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को बद्रीनाथ में भगवान श्रीहरिनारायण के दर्शन-पूजन कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत बद्रीनाथ हेलीपैड पर पहुंचे, जहां चमोली के जिलाधिकारी हिमांशू खुराना, पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, बद्री-केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष रिपुदमन सिंह रावत, जिला उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद नंबूरी, बीकेटीसी के सदस्य आशुतोष डिमरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य माधव प्रसाद सेमवाल आदि ने उनकी आगवानी की।

हेलीपैड से मुख्यमंत्री सीधे मंदिर पहुंचे और पूजा/अर्चना के बाद मंदिर सिंहद्वार पर देशभर के श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। इस दौरान धर्माधिकारी आचार्य भुवन चन्द्र उनियाल, सीईओ बी डी सिंह, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, अरविंद शर्मा, सुदीप पंचभैया, व्यापार संघ अध्यक्ष विनोद नवानी, प्रवेश डिमरी, मोहन खत्री, मुकुंदानंद ब्रह्मचारी, वेदपाठी रविंद्र भट्ट आदि मौजूद रहे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.