रबी सीजन से पहले किसानों के लिए जरूरी खबर, प्रमाणित बीजों पर मिलेगा 50% अनुदान; मुफ्त बीज मिनीकिट के लिए जल्द करें ऑनलाइन बुकिंग

0 37

गौतमबुद्धनगर: आगामी रबी सीजन में दलहनी, तिलहनी और खाद्यान्न फसलों की बुवाई के लिए किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत पात्र किसानों को निःशुल्क बीज मिनीकिट के साथ विभिन्न फसलों के प्रमाणित बीजों पर 50 प्रतिशत अनुदान का लाभ दिया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी विवेक दुबे ने जनपद के किसानों से योजना का लाभ लेने के लिए विभागीय पोर्टल पर जल्द ऑनलाइन आवेदन और बुकिंग कराने की अपील की है।

कृषि विभाग के पोर्टल पर करें ऑनलाइन बुकिंग

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि अनुदानित प्रमाणित बीज और निःशुल्क बीज मिनीकिट प्राप्त करने के इच्छुक किसान कृषि विभाग के आधिकारिक पोर्टल agridarshan.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन और बुकिंग की प्रक्रिया जल्द पूरी कर लें।

उन्होंने बताया कि यदि निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं, तो लाभार्थियों का चयन नियमानुसार ई-लॉटरी के माध्यम से पारदर्शी तरीके से किया जाएगा। योजना के तहत ई-लॉटरी में चयनित प्रत्येक किसान को जोतबही के आधार पर एक बीज मिनीकिट दी जाएगी।

बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण के बाद मिलेगा बीज

योजना के तहत चयनित किसानों को प्रमाणित बीज और बीज मिनीकिट का वितरण राजकीय कृषि बीज भंडारों के माध्यम से किया जाएगा। वितरण के समय बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण और पीओएस (POS) मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा।

जिला कृषि अधिकारी विवेक दुबे ने किसानों से अपील की है कि वे समय रहते विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग पूरी कर लें, ताकि आगामी रबी सीजन में सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में परेशानी न हो।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.