गौतमबुद्धनगर के आठ गांवों में तालाबों की 10 साल के लिए होगी नीलामी, 27 अक्टूबर को तहसील सदर में लगेगी बोली

0 29

गौतमबुद्धनगर: तहसील सदर क्षेत्र के आठ गांवों में मत्स्य पालन के लिए तालाबों, पोखरों, मीनाशयों और जलमग्न भूमि के 10 वर्षीय आवंटन की नीलामी 27 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता ने बताया कि नीलामी प्रक्रिया सुबह 11 बजे तहसील सदर, गौतमबुद्धनगर के सभागार में होगी।

पहले दो बार नहीं हो सकी थी नीलामी

उप जिलाधिकारी ने बताया कि मत्स्य पालन के लिए भूमि और जलस्रोतों के 10 वर्षीय आवंटन की नीलामी पहले 21 दिसंबर 2025 और 21 जनवरी 2026 को निर्धारित की गई थी। हालांकि, दोनों तिथियों पर बोलीदाता उपस्थित नहीं हुए, जिसके कारण नीलामी की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। अब राजस्व संहिता नियमावली, 2016 और इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेशों के तहत दोबारा नीलामी कराई जाएगी।

इन आठ गांवों में होगा तालाबों का आवंटन

नीलामी में तहसील सदर के शंकरपुर, चन्द्रावल, साल्हेपुर, चांगौली, राजपुर कला, जमालपुर, चीती और नगला चीती गांवों के तालाब, पोखर, मीनाशय एवं जलमग्न भूमि के आवंटन के लिए बोली लगाई जाएगी। इनका आवंटन मत्स्य पालन के उद्देश्य से 10 वर्षों की अवधि के लिए किया जाएगा।

नीलामी में शामिल होने के लिए ये दस्तावेज जरूरी

नीलामी में भाग लेने के इच्छुक पात्र व्यक्तियों को 27 अक्टूबर को निर्धारित समय पर तहसील सदर के सभागार में उपस्थित होना होगा। साथ में निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, खतौनी और आधार कार्ड की छायाप्रति लाना अनिवार्य होगा।

प्रशासन के अनुसार, आवंटन की पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों और प्रावधानों के अनुसार संपन्न कराई जाएगी।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.