अपर्णा यादव ने नोएडा के जिला जेल और अपना घर आश्रम का किया निरीक्षण, महिला बंदियों से जानीं सुविधाएं

0 29

गौतमबुद्धनगर: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने सोमवार को गौतमबुद्धनगर का दौरा कर कासना स्थित जिला जेल और नोएडा के सेक्टर-34 स्थित अपना घर आश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला बंदियों और आश्रम में रह रहीं मानसिक रूप से दिव्यांग महिलाओं से बातचीत कर उनके रहन-सहन, खानपान और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान दोनों संस्थानों में व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित पाई गईं।

जिला जेल में महिला बंदियों से किया संवाद

जिला जेल के निरीक्षण के दौरान अपर्णा यादव ने महिला बंदियों से मुलाकात की और उनसे जेल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा। उन्होंने उनके रहन-सहन, भोजन और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही जेल प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया।

अपना घर आश्रम में महिलाओं से जानीं समस्याएं

इसके बाद महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सेक्टर-34 स्थित अपना घर आश्रम नोएडा (राजकीय विशेषीकृत गृह भवन) का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने मानसिक रूप से दिव्यांग महिलाओं से आत्मीयता के साथ बातचीत की और उनके दैनिक जीवन, खानपान तथा आश्रम में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

महिलाओं के कल्याण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान अपर्णा यादव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप महिला बंदियों और मानसिक रूप से दिव्यांग महिलाओं के कल्याण पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि पात्र महिलाओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

निरीक्षण के दौरान विधि परिवीक्षा अधिकारी जितेंद्र मौर्य सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.