Lucknow News: मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के अन्तर्गत 21 जून को आईटीआई अलीगंज में रोजगार मेले का होगा आयोजन

0 512

लखनऊ: मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के अन्तर्गत 21 जून 2022 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 30 कम्पनियाँ प्रतिभाग करने आ रही है।

एम.ए. खाँ, ट्रेनिंग काउन्सलिंग एण्ड प्लेसमेन्ट आफिसर ने बताया कि जो अभ्यर्थी मात्र हाईस्कूल पास है वे भी रोजगार दिवस में प्रतिभाग कर रोजगार पा सकते है एवं जो अभ्यर्थी मात्र इण्टमीडिएट पास है वे भी रोजगार दिवस में प्रतिभाग कर रोजगार पा सकते है तथा जो अभ्यर्थी मात्र आई0टी0आई0 राजकीय अथवा निजी आई0टी0आई0 से पास है वे भी रोजगार दिवस में प्रतिभाग कर रोजगार पा सकते है तथा डिप्लोमा पास अभ्यर्थी भी रोजगार दिवस में प्रतिभाग कर रोजगार पा सकते है इसके अतिरिक्त जो अभ्यर्थी कौशल विकास से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके है। वे भी रोजगार दिवस में सम्मिलित होकर रोजगार पा सकते है।

आर0 एन0 त्रिपाठी प्रधानाचार्य ने बताया कि आने वाली 30 प्रतिष्ठित कम्पनियों में न्यूनतम वेतन 10000 से 25000 रूपये तक के वेतन पर जॉब के अवसर उपलब्ध होंगे तथा रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थी 21 जून 2022 को प्रातः 10ः00 बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ में प्रतिभाग कर सकते है। रोजगार मेले में आने वाले वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ दो प्रति बायोडाटा एवं उसके साथ शैक्षिक योग्यता/तकनीकी योग्यता की छायाप्रति एवं आधार कार्ड की छायाप्रति संलग्न कर सम्बन्धित कम्पनी में प्रतिभाग कर सकते है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.