पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री कल गाजियाबाद केे भ्रमण पर

0 655

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप कल 02 जुलाई को जनपद गाजियाबाद के भ्रमण के दौरान सायं 04 बजे जिलाधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में जनपदीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यो एवं कानून व्यवस्था के सम्बनध में समीक्षा बैठक करेंगे।

बैठक के पश्चात मंत्री जी गाजियाबाद के पुराने बस अड़्डे एवं एमएमजी हॉस्पिटल का निरीक्षण करेंगे। साथ ही मंत्री जी द्वारा नन्दीपार्क, नन्दग्राम स्थित गौशाला का निरीक्षण किया जायेगा। इसके पश्चात मंत्री जी मंत्री आवास गाजियाबाद में रात्रि विश्राम करेंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.