फल उत्पादकों के सर्वांगीण विकास हेतु एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन होगा कल

0 611

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के आबकारी विभाग द्वारा प्रदेश में फलों की खेती को बढ़ावा देने, उत्पादित फलों को उचित बाजार उपलब्ध कराने और किसानों की आमदनी बढ़ाने के उद्देश्य से कल 09 जुलाई, 2022 को लखनऊ स्थित होटल हयात रेजेन्सी में प्रातः 10ः00 से एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा।

इसमें प्रदेश के फल उत्पादकों को उनके चौमुखी विकास हेतु वाइनरी के क्षेत्र में हो रही नवीन गतिविधियों एवं तकनीकी से अवगत कराया जायेगा। जिससे फल उत्पादक किसानों के उत्पादित अतिरिक्त एवं अवशेष फलों का सदुपयोग हो सकेगा तथा किसानों को उनके फलों का अच्छा मूल्य प्राप्त होगा और उनकी आय में वृद्धि होगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.