अजवाइन है बहुत फायदेमंद, जानिए अजवाइन के काढ़े के फायदे

0 502

नई दिल्ली: हर घर की रसोई में पाया जाने वाला अजवाइन हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. अजवाइन का उपयोग मसाले के रूप में और तड़के के रूप में भोजन का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। अजवाइन में पाए जाने वाले पोषक तत्व हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। इसमें लोहा, तांबा, फास्फोरस, आयोडीन, कोबाल्ट और मैंगनीज जैसे खनिज भी होते हैं। अजवाइन का काढ़ा पीने के कई फायदे होते हैं।

अजवाइन के सेवन से पेट संबंधी समस्याएं भी ठीक हो जाती हैं। अक्सर देखा गया है कि खराब खान-पान की वजह से पेट से जुड़ी कई समस्याएं जैसे अपच, पेट फूलना, दर्द आदि हो जाते हैं।

अजवाइन के काढ़े में एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-सेप्टिक गुण पाए जाते हैं, इसलिए अजवाइन का काढ़ा इन सभी समस्याओं में राहत देता है। इतना ही नहीं अजवाइन का काढ़ा पाचन तंत्र को मजबूत करता है, जिससे पाचन क्रिया सुचारू रहती है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.