लखनऊ : लुलु मॉल में हुआ हादसा, एस्केलेटर में फंसा मासूम का हाथ

0 617

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में सोमवार से खुले उत्तर भारत के सबसे बड़ा लुलु मॉल में बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया. मॉल को खुले दो ही दिन हुए हैं और बुधवार को मॉल के एस्केलेटर में उतरते वक्त एक मासूम का हाथ फंस गया.

इससे थोड़ी देर के लिए चीख-पुकार मच गई. बच्चे का हाथ फंसने से ज़ख्मी हो गया. फौरन प्रबंधन और कर्मचारियों ने एस्केलेटर को रुकवाकर बच्चे का हाथ बाहर निकलवाया. इसके बाद मौके पर ही बच्चे के हाथ में लगे जख्म की ड्रेसिंग करवाकर बच्चे को भेजा गया. इस दौरान उस जगह पर भीड़ जमा हो गई और वीडियो बनाने लगे. बाद में लोगों को वहां से हटाया गया.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.