Lucknow News: लुलु मॉल में नमाज पढ़ने वाले चार लोगों को पुलिस ने दबोचा

0 563

लखनऊ: उत्तर प्रदेश का सबसे बड़े लुलु मॉल में नमाज पढ़ने के मामले में मंगलवार को पुलिस ने चार लोगों को दबोचा है। उनसे सुशांत गोल्फ सिटी थाने में पूछताछ की जा रही है। जबकि अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए लोगों में लखनऊ के तीन और सीतापुर का एक युवक शामिल है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इन लोगों को पकड़ा है, जिनसे पूछताछ की जा रही है कि किस मकसद ने इन लोगों ने मॉल में नमाज पढ़ी है।

उल्लेखनीय है कि, सोमवार की बीती देर शाम को वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लुलु मॉल में हुई घटनाओं पर नाराजगी जताई थी। मॉल अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठान को लेकर काम कर रहा है, उसको राजनीति का अड्डा बनाना गलत है। अनावश्यक बयानबाजी जारी करना, सड़कों पर प्रदर्शन करना गलत है। प्रशासन को इस पर मामले में गंभीरता दिखाते हुए ऐसे लोगों से सख्ती से निपटना चाहिए। सड़कों पर पूजा या किसी अन्य कार्यक्रम के लिए कोई जगह नहीं होना चाहिए।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.