पेटीएम फाउंडर बोले- डिजिटल भुगतान पर बढ़ रहा लोगों का भरोसा, 2023 तक मुनाफे में आएगी कंपनी

0 805

नई दिल्ली। पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने कहा है कि कंपनी अपने कारोबार में मोमेंटम हासिल कर रही है साल 2023 में अपने परिचालन से मुनाफा कमाने लगेगी। आपको बता दें कि कंपनी के फाउंडर ने बीते गुरुवार को ही शेयर बाजार में लिस्ट होने के बाद पहली बार अपनी वार्षिक रिपोर्ट पेश की है।

मौके पर कंपनी के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने कहा है कि हमारा फोकस ऐप पर है और हम इसपर फास्टैग और बाय नाव पे लेटर जैसी सुविधाएं भी दे रहे हैं लोगों को पसंद आ रही है। विजय शेखर शर्मा ने कंपनी के शेयरधारकों को भेजी गई एक चिट्ठी में कहा है कि पिछले एक साल में हमारी टीम ने बेहतरीन काम किया है।

कंपनी का राजस्व सुधरा है और हम अपने भुगतान और क्रेडिट बिजनेस में निवेश करने में सक्षम हैं। शर्मा ने शेयरधारको को लिखा है कि कंपनी का EBITDA लॉस लगातार कम हो रहा है। शर्मा ने शेयरधारकों को भरोसा दिया है कि साल 2023 के सितंबर महीने में खत्म हो रहे क्वार्टर तक कंपनी ऑपरेटिंग मुनाफा कमाने लगेगी।

पेटीएम फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने कहा है कि मर्चेंट पार्टनर अब डिजिटल भुगतान के मूल्य को आसानी और तेजी से समझने लगे हैं अब वे उस तकनीक के लिए भुगतान करने के लिए तैयार हैं जो डिजिटल भुगतान को आसान और विश्वसनीय बनाती है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.