Adolf Hitler Watch Auction: हिटलर की बंद पड़ी धड़ी 8 करोड़ से ज्यादा दामो में बिकी

0 639

Adolf Hitler Watch Auction:दूसरे विश्वयुद्ध में लगभग चार करोड़ लोगों की हत्या करने वाले हिटलर की घड़ी 1.1 मिलियन डॉलर लगभग 8 करोड़ 71 लाख रुपए में नीलाम हो चुकी है । ये नीलामी अमेरिका के मैरीलैंड में अलेक्जेंडर हिस्टोरिकल ऑक्शन में आयोजित हुई थी ।

हालांकि नीलामी घर की ओर से कहा गया कि उनका उद्देश्य इतिहास को संरक्षित करना था। अडोल्फ हिटलर ने 1933 और 1945 के बीच नाजी जर्मनी का नेतृत्व किया। उसके नेतृत्व में लगभग 60 लाख लोगों को सिर्फ इसलिए मारा गया क्योंकि वह यहूदी थे। नीलामी के कैटेलॉग के मुताबिक संभवतः 1933 में इसे हिलटर को जन्मदिन के उपहार के रूप में दिया गया था। वह इस दौरान जर्मनी का चांसलर बना था।

ऑक्शन हाउस का आकलन है कि इस घड़ी को एक सुविनियर के तौर पर तब लिया गया था जब कुछ 30 फ्रांसीसी सैनिकों ने हिटलर के घर बर्गहोफ पर धावा बोला था। तब से लेकर अब तक इस घड़ी को कई पीढ़ियों ने खरीदा और बेचा है। इस नीलामी में हिटलर से जुड़ी अन्य चीजों को भी रखा गया। इसमें उसकी पत्नी ईवा ब्राउन की एक ड्रेस, नाजी अधिकारियों के हस्ताक्षर वाली फोटो शामिल थी।

ये भी पढ़े – इमरान खान की पार्टी को पर लगा 2.12 मिलियन डॉलर की विदेशी फंडिंग का आरोप

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.