Mysterious Sinkhole in Chile: इस देश में अचानक दिखाई दिया 650 फीट गहरा ‘रहस्यमयी गड्ढा’, दुनियाभर के वैज्ञानिक सोच में पड़े

0 643

Mysterious Sinkhole in Chile: रिपोर्ट के अनुसार, यह विशालकाय गड्ढा चिली के उत्तर में टिएरा अमरिला टाउन (कोपियापो प्रांत) में अचानक बन गया। जहां ये गड्ढा बना है वो जगह ‘लंदिन माइनिंग’ (Lundin Mining) नाम की कनाडा ( Canadian) की कंपनी के हवाले है। इस गड्ढे के पास ही विशाल ‘अलकपरोसा खदान’ (Alcaparrosa mine) है। ‘लंदिन माइनिंग’ ने अपने बयान में कहा- इस गड्ढे के बनने से किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। ‘लंदिन माइनिंग’ 80% जमीन की मालिक है। बाकी जापान की सुमितोमो कॉर्पोरेशन (Sumitomo Corporation) के पास है।

‘नेशनल सर्विस ऑफ जियोलॉजी एंड माइनिंग’ (Sernageomin) के डायरेक्‍टर डेविड मोंटेनीग्रो ( David Montenegro) ने एक बयान में कहा कि उन्‍होंने एक्‍सपर्ट को इस इलाके में भेजा है। उन्होंने बताया कि नीचे की तरफ कोई मैटेरियल तो नहीं मिला है, लेकिन पानी बड़ी मात्रा में मौजूद है। अभी इस ऐसी आधिकारिक जानकारी नहीं आई है कि यह गड्ढा कैसे बना? लेकिन लोग इसे खदान के काम से जोड़कर ही देख रहे हैं। स्‍थानीय अधिकारियों ने बताया कि यह गड्ढा अब भी बढ़ रहा है। वैसे जहां यह गड्ढा बना है, वहां से सबसे नजदीकी घर 600 मीटर (1,969 फीट) की दूरी पर था (Mysterious Sinkhole in Chile)।

 

यह भी पढ़े:ACID ATTACK IN BAREILLY : पति ने मारा थप्पड़ तो डाल दिया तेजाब, महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.