मुकेश अंबानी को अफजल बनकर दी जान से मारने की धमकी, पुलिस की हिरासत में आरोपी

0 613

मुंबई । स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर जहां देश आजादी का जश्न मना रहा था, वहीं दूसरी ओर आज सुबह एक फोन कॉल ने मुंबई पुलिस (Mumbai Police) को परेशान कर दिया. आज सुबह करीब 10.39 से 12.04 तक रिलायंस हॉस्पिटल (Reliance Hospital) में आरोपी ने 9 बार कॉल किया था. अज्ञात व्यक्ति ने 9 बार कॉल करके मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के नाम पर गालियां दी और जान से मारने की धमकी दी. मुंबई पुलिस ने बोरीवली पश्चिम से आरोपी को हिरासत में ले लिया.

आरोपी को डी बी मार्ग पुलिस स्टेशन लाया गया. मुंबई पुलिस ने मामले में रिलायंस अस्पताल के कर्मचारियों का बयान दर्ज किया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है. आरोपी का नाम विष्णु भौमिक है, उसकी उम्र 56 वर्ष है. आरोपी ने एक बार अफजल का नाम बताकर कॉल किया था. आरोपी को पब्लिक साइट से नंबर मिला था, जिसके बाद उसने कॉल किया.

पुलिस के मुताबिक आरोपी को फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया गया है, हालांकि प्रक्रिया जारी है. डीसीपी ने मामले में ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी बंगाली है और त्रिपुरा से संबंध रखता है. वह पिछले 30 सालों से मुंबई में रह रहा था. आरोपी के दो बच्चे भी हैं. पुलिस के मुताबिक आरोपी दिमागी रूप से बिल्कुल ठीक है, उसे कोई मेंटल प्रॉब्लम नहीं है. आरोपी ने कॉल क्यों किया इस बारे में जांच की जा रही है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.