टिकटॉक स्टार और भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट का निधन

0 572

नई दिल्ली: हरियाणा की भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट का आज सुबह निधन हो गया। वह 42 वर्ष की थीं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सोनाली को हार्ट अटैक आया है और गोवा में उनका निधन हुआ है। सोनाली के निधन की खबर सुनते है उनके करोड़ों प्रशंसकों में शोक की लहर है।

टिक-टॉक स्टार व बिग बॉस में जाने के बाद हुईं पॉपुलर
सोनाली फोगाट के भाई ने बताया कि सोनाली अपने स्टाफ के साथ गोवा गई थीं। उन्हें कल देर रात हार्ट अटैक आया। भाई के अनुसार आज सुबह करीब साढ़ नौ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दें कि सोलानी फोगाट की लोकपिय्रता टिक-टॉक स्टार और बिग बॉस की कंटेस्टेंट बनने के बाद बढ़ी थी। वह बिग बॉस-14 की कंटेस्टेंट बनी थीं। सोनाली की एक बेटी है। पति की कई वर्ष पहले ही मौत हो चुकी थी।

2019 में आदमपुर से लड़ा था लोकसभा चुनाव
सोनाली फोगाट ने वर्ष 2019 में लोकसभा चुनावों के दौरान हरियाणा में आदमपुर से कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ चुनाव लड़ा था। वह इस चुनाव में हार गई थीं। बता दें कि कुलदीप और सोनाली आपस में राजनीतिक विरोधी थे। हाल ही में इन दोनों नेताओं की सोनाली के घर पर मुलाकात हुई थी। इस दौरान दोनों के बीच गिले-शिकवे दूर हुए थे। इसके बाद सोनाली गुरु जांभेश्वर जयंती के अवसर पर बिश्नोई मंदिर में पहुंची थीं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.