सोनाली फोगाट हत्याकांड – गोवा पुलिस ने ड्रग तस्कर, रेस्टोरेंट मालिक को हिरासत में लिया

0 492

पणजी । गोवा पुलिस ने भाजपा नेता और एक्ट्रेस सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में शनिवार को एक ड्रग तस्कर और एक रेस्तरां मालिक को हिरासत में लिया है। पुलिस उपाधीक्षक जीवबा दलवी ने इस घटनाक्रम की पुष्टि की और कहा कि अंजुना पुलिस दोनों की जांच कर रही है।

शुक्रवार को फोगाट के पर्सनल असिस्टेंट सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस महानिरीक्षक ओमवीर सिंह बिश्नोई के मुताबिक, सांगवान ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। सोनाली फोगाट 22 अगस्त को गोवा आयी थी और अंजुना के एक होटल में रुकी थी।

सोमवार रात को बेचैनी की शिकायत के बाद अगले दिन सुबह करीब आठ बजे अंजुना के सेंट एंथोनी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.