Jharkhand: झारखंड में कोरोना के सबसे अधिक 13 नए केस रांची में मिले, एक्टिव 239 केस

0 721

रांची: झारखंड में कोरोना के 239 मरीज एक्टिव है, इसमें सबसे अधिक 13 नए मरीज रांची में मिले है। कोरोना के सबसे अधिक 63 मरीज केवल पूर्वी सिंहभूम( जमशेदपुर )में एक्टिव है।

सोमवार को सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 20 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में कोरोना के 20 नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से तीन, गढ़वा से एक, पलामू से तीन और रांची से 13 मरीज है।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 41 हजार, 903 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल दो करोड़, 25 लाख, 72 हजार, 562 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 239 सक्रिय केस है। कोरोना से चार लाख, 36 हजार, 334 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में पांच हजार, 330 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.