पीएम मोदी ने भारतीय टीम को दी बधाई

0 608

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशिया कप 2022 में पाकिस्तान को हराने पर भारतीय टीम को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट कर कहा, ‘टीम इंडिया ने आज के एशिया कप 2022 मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। टीम ने शानदार कौशल और धैर्य का परिचय दिया। जीत पर उन्हें बधाई।’

उल्लेखनीय है कि एशिया कप 2022 में अपने पहले मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.