Asia Cup 2022: भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया

0 734

दुबई/नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2022 का पहला मुकाबला दुबई में खेला गया। दुबई में खेले गये इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया है।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान की पूरी टीम 19.5 ओवर में 147 रन पर सिमट गई। इसमें भारत की तरफ से भुवनेश्वर ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाये जबकि हार्दिक पांड्या ने तीन, अर्शदीप सिंह ने दो और आवेश खान ने एक विकेट लिया।

भारत को जीत के लिए 148 रन का लक्ष्य मिला था जिसे भारतीय टीम ने पांच विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। भारत ने इस मुकाबले में 19.4 ओवर में 5 विकेट पर 148 रन बनाए। भारत की ओर से विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने 35-35 रन की पारी खेली जबकि हार्दिक पांड्या ने 17 गेंदों पर एक छक्का और 4 चौकों की मदद से नाबाद 33 रन बनाए और हार्दिक पांड्या ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। हार्दिक को उनकी शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.