गुजरात: अंबाजी दर्शन के लिए जा रहे रद्धालुओं को कार ने रौंदा ,7 की मौत,कई की हालत गंभीर

0 610

अहमदाबाद: गुजरात के अंबाजी में शुक्रवार सुबह हुए सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार कार ने अंबा जी दर्शन करने जा रहे 12 श्रद्धालुओं को कुचल दिया। इनमें 7 की मौत हो गई, जबकि करीब 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिस वक्त हादसा हुआ, ये सभी लोग पैदल ही दर्शन करने जा रहे थे। ये सभी पंचमहाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

दरअसल आगामी 5 सितंबर से विश्व प्रसिद्ध धर्मस्थल अंबाजी में छह दिवसीय भादरवी पूनम मेले का आयोजन होने जा रहा है. यह मेला 10 सितंबर तक चलेगा. इसी के चलते भक्त भारी संख्या में अंबाजी पहुंच रहे हैं. मेले के लिए बनासकांठा जिला प्रशासन और आरासुरी अंबाजी माता देवस्थान ट्रस्ट पिछले कई दिनों से तैयारियों में जुटी है.

बता दें कि अम्बाजी मंदिर में देवी की कोई छवि या मूर्ति नहीं है, बल्कि यहां पर पवित्र श्री वीसा यंत्र को मुख्य देवता के रूप में पूजा जाता है. इस यंत्र को कोई भी नग्न आंखों से नहीं देख सकता है. साथ ही यंत्र की फोटोग्राफी प्रतिबंधित है.हाल ही में गुजरात के कच्छ जिले में एक कार के खड़े ट्रक से टकराने पर एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए थे. दुर्घटना जिले के नखतराना कस्बे के पास करीब 12 बजे हुई थी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया था कि कार में सवार लोग नखतराना से मांडवी की ओर जा रहे थे, तभी दावड़ा गांव के पास उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

उन्होंने बताया कि कार सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकराने के बाद उसके अंदर घुस गई. दु्र्घटना में कार में सवार कुल छह लोगों में चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो साल की बच्ची और परिवार का एक अन्य सदस्य घायल हो गया. अधिकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान कस्तूरबेन गोस्वामी (53), संगीताबेन गोस्वामी (25), परेश गोस्वामी (50) और मानभर (3) के रूप में हुई है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.