पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, कीमतों में कोई बदलाव नहीं

0 558

नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं। देश में सबसे महंगा ईंधन राजस्थान के श्रीगंगानगर में है। श्रीगंगानगर की तुलना में पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 29.39 रुपये सस्ता है, वहीं डीजल भी 18.50 रुपये सस्ता है।

बता दें पोर्ट ब्लेयर में 84.10 रुपये है और डीजल ₹79.74 लीटर है। तेल कंपनियों की तरफ से आज फिर पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price) की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए 96.72 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

महाराष्ट्र और मेघायलय को छोड़ राजस्थान, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश ,उत्तर प्रदेश समेत सभी राज्यों में लगातार 115 दिन से कोई बदलाव नहीं हुआ है। बता दें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रेट क्रूड 93.94 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। वहीं, US वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड ऑयल की कीमत भी 87.72 डॉलर प्रति बैरल रहा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.