BSF ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जब्त किए 359 मोबाइल फोन, कुल कीमत 39 लाख से ज्यादा

0 445

नई दिल्ली: सीमा सुरक्षा बल ने भारत-बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में 39 लाख 29 हजार रुपये के मोबाइल फोन जब्त किए हैं। बॉर्डर आउट पोस्ट सुखदेवपुर में तैनात दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के तहत बीएसएफ की 70 बटालियन के जवानों ने शुक्रवार देर रात अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 359 मोबाइल फोन की एक खेप पकड़ी।

बीएसएफ अधिकारियों ने कहा कि सूत्रों ने तस्करी की सूचना दी थी। इसके बाद बॉर्डर आउट पोस्ट सुखदेवपुर की टुकड़ियां मौके पर पहुंची। जवानों ने देखा कि दर्जनभर तस्कर बंडलों के साथ बाड़ की ओर बढ रहे थे। लेकिन जवानों को देख तस्कर घने अंधेरे और झाड़ियों का सहारा लेकर भाग गए। उसके बाद जवानों ने विशेष तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान बाड़ के पास मिट्टी के गड्ढे में आठ बोरे बरामद हुए। बरामद बैगों में विभिन्न कंपनियों के 359 मोबाइल फोन मिले। इस तस्करी में कई भारतीय तस्करों के नाम भी सामने आए हैं। उन सभी तस्करों के खिलाफ बैष्णबनगर पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.