ISIS के तीन खूंखार आतंकी गिरफ्तार, बड़े धमाके की बना रहे थे योजना

0 486

बेंगलुरुः कर्नाटक पुलिस ने मंगलवार को बड़ी सफलता मिली है। कर्नाटक पुलिस ने शिवमोगा और दक्षिण कन्नड़ जिलों के विभिन्न स्थानों से ISIS से जुड़े तीन संदिग्ध आतंकियों को गिफ्तार किया है। जबकि एक आंतकी भागने में कामयाब रहा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दो संदिग्धों को शिवमोगा से गिरफ्तार किया गया, जबकि तीसरे को दक्षिण कन्नड़ जिले से गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि ये आतंकी राज्य में विस्फोट करने का प्लान कर रहे थे। इनका उद्देश्य देश में ISIS की खतरनाक गतिविधियों को बढ़ाना है।

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान शिवमोगा के सैयद यासीन उर्फ बैलू और माज और मंगलुरु के अंसार के रूप में हुई है। शिवमोगा की एक अदालत ने तीनों को नौ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। अधिकारियों ने शिवमोगा में एक और आतंकी संदिग्ध मोहम्मद शारिक की तलाश शुरू कर दी है, जो भागने में सफल रहा। यासीन एक योग्य इंजीनियर, तात्कालिक विस्फोटक बनाने में माहिर है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपियों ने राज्य भर में सिलसिलेवार आतंकी हमलों को अंजाम देने की योजना बनाई थी।

इस बीच यासीन और माज दोनों के माता-पिता ने दावा किया है कि उनके बेटे निर्दोष हैं। यासीन के पिता अयूब खान ने कहा कि उनका बेटा कभी भी किसी भी तरह की राष्ट्रविरोधी या आतंकवादी गतिविधियों में शामिल नहीं होगा। माज के माता-पिता ने अदालत में बंदी प्रत्यक्षीकरण का मामला दायर किया है जिसमें कहा गया है कि उनका बेटा लापता हो गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.