Corona Update: देश में कोरोना के 4 हजार से ज्यादा मिले संक्रमित, 14 लोगों की मौत

0 478

नई दिल्लीः पिछले 24 घंटे में बुधवार तक देश में कोरोना के 4,510 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 5,640 है। जबकि 14 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या 04 करोड़ 39 लाख 72 हजार 980 हो गई है।

इस दौरान रिकवरी दर 98.71 प्रतिशत हो गई। फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 46 हजार 216 है। जबकि दैनिक संक्रमण दर 1.33 प्रतिशत है। आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटों में 3.39 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। अब तक कुल 89 करोड़ 23 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

देश में अब तक 216 करोड़ 95 लाख से अधिक कोरोनारोधी टीके लगाए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 12 लाख 27 हजार टीके लगाए गए। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को कोरोनारोधी टीके की कुल 203.29 करोड़ खुराक उपलब्ध कराई गई है। इसमें से राज्यों के पास अब भी टीके की 3.64 करोड़ खुराक मौजूद है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.