फतेहपुर में रामलीला के दौरान ‘हनुमान’ की मंच पर दिल का दौरा पड़ने से मौत

0 418

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के सलेमपुर गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। रामलीला में हनुमान की भूमिका निभा रहे 50 वर्षीय व्यक्ति की मंच पर ही मौत हो गई।

राम स्वरूप की नकली पूंछ में आग लगने के बाद दिल का दौरा पड़ा और तुरंत मौत हो गई। शनिवार रात की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।एक अधिकारी ने कहा, “रामलीला की प्रस्तुति के दौरान हनुमान की पूंछ में आग लगने के तुरंत बाद किरदार निभा रहे राम स्वरूप जमीन पर गिर गए और एक मिनट के भीतर उनकी मृत्यु हो गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।”

घटना के वक्त राम स्वरूप की पत्नी अनुसुइया और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे।ग्राम प्रधान गुलाब ने बताया कि राम स्वरूप अपना जीवन यापन करने के लिए ठेला चलाता था।उन्होंने कहा, “उसके परिवार में पत्नी और दो साल की बेटी रूपा हैं।”परिजनों ने पुलिस को बताए बिना रविवार शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया।धाटा के थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि घटना उनके संज्ञान में आई है और पुलिस की एक टीम मामले की जांच के लिए गांव का दौरा करेगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.