गुरुग्राम के उद्योग विहार फेज-1 में इमारत ढही, 2-3 मजदूरों के दबे होने की आशंका

0 399

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में उद्योग विहार फेज-1 में एक इमारत ढह गई। मलबे में 2-3 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। एक मजदूर को बचा लिया गया है। बताया जा रहा है कि पुरानी इमारत को तोड़ने का काम चल रहा था, तभी इमारत गिर गई। अग्निशमन अधिकारी ललित कुमार ने बताया कि पुरानी इमारत को तोड़ने का काम चल रहा था, तभी इमारत गिर गई 2-3 लोगों के दबे होने की आशंका है। एक मजदूर को पहले ही बचा लिया गया था।

डीसीपी वेस्ट दीपक सहारन ने बताया कि पुरानी इमारत को तोड़ा जा रहा था, इसी दौरान इमारत ढह गई। यह इमारत तीन मंजिला थी। इसमें कुछ मजदूर फंस गए थे, जिनमें से दो को रेस्क्यू कर लिया गया है और दो की फंसे होने की आशंका है। टीमें मौके पर तैनात हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.