Haridwar News: हरिद्वार में गंगा में आज विसर्जित होंगी मुलायम सिंह की अस्थियां

0 402

इटावा: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने दिवंगत पिता मुलायम सिंह यादव की अस्थियां सोमवार को हरिद्वार में गंगा नदी में प्रवाहित करेंगे। वह सुबह साढ़े दस बजे सैफई हवाई पट्टी से जौलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून के लिए निजी विमान से चाचा शिवपाल समेत अन्य परिवारजनों के साथ रवाना होंगे।

अखिलेश सुबह सवा ग्यारह बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से हरिद्वार पहुंचेंगे। यहां नमामि गंगे घाट चंडी पुल चंडी घाट में अस्थियों को विसर्जित कर शाम पौने पांच बजे अपने पैतृक गांव सैफई लौटेंगे।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.