उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी दो दिवसीय प्रवास पर आएंगे सागर

0 143

सागर: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी बचपन की यादों को ताजा करने, पिता की कर्मभूमि, खुद की शिक्षा स्थली, गुरुजन और मित्रों से मिलने के लिए आज (सोमवार को) दो दिवसीय प्रवास पर मध्य प्रदेश के जिला सागर आ रहे हैं। वे इस दौरान महार रेजिमेंट के सैनिक सम्मेलन में शामिल होंगे और सदर स्थित डीएनसीबी स्कूल में अपने सहपाठियों और शिक्षकों के साथ समय बिताएंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के मुख्यमंत्री धामी सोमवार सुबह 11.00 बजे देहरादून से रवाना होकर दोपहर 1.30 बजे सागर के ढाना हवाई पट्टी पहुंचेंगे और यहां से महार रेजीमेंट सागर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री धामी दोपहर 3.00 बजे महार रेजिमेंट में वार मेमोरियल जाएंगे एवं मृत सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे महार रेजिमेंट की म्यूजियम का अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री धामी महार रेजिमेंट में 4.00 बजे से 4.30 बजे तक सैनिक सम्मेलन में शामिल होंगे और सैनिकों को संबोधित कर उनका मार्गदर्शन देंगे। इसके अलावा यहां अन्य कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अगले दिन 18 अक्टूबर को सुबह नौ बजे डीएनसीबी स्कूल पहुंचेंगे, जहां प्राचार्य, शिक्षकों और अपने सहपाठियों से मुलाकात कर स्कूल का भ्रमण करेंगे। बता दें कि धामी सागर कैंट की डीएनसीबी स्कूल के विद्यार्थी रहे हैं। उन्होंने यहां तीन साल तक पढ़ाई की। दरअसल, उनके पिता शेरसिंह सागर की महार रेजीमेंट में सूबेदार थे।

मुख्यमंत्री धामी डीएनसीबी का भ्रमण करने के बाद 10.30 महार रेजिमेंट पहुंचेंगे और यहां से वापसी के लिए ढाना हवाई पट्टी से 11.45 बजे देहरादून के लिए रवाना होंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.