दिवंगत मुलायम सिंह की अस्थियां आज हरिद्वार में की जाएंगी विसर्जित

0 466

इटावा । समाजवादी पार्टी (सपा) के दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव की अस्थियां सोमवार को हरिद्वार के चौधरी चरण सिंह वीआईपी घाट पर गंगा में विसर्जित की जाएंगी। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव परिवार के अन्य सदस्यों के साथ विशेष विमान से हरिद्वार जाएंगे।

अखिलेश और उनके चाचा शिवपाल यादव ने सैफई के समाधि स्थल से अस्थियां एकत्र की हैं। उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव ने 10 अक्टूबर को अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार 11 अक्टूबर को उनके पैतृक गांव इटावा के सैफई में किया गया था। परिवार द्वारा 21 अक्टूबर को सैफई में हवन किया जाएगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.