JEECUP प्रवेश परीक्षा जून में होगी ,यूपी जेईई 2022 EXAM का हुआ ऐलान

0 625

उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) की ओर से उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा पॉलिटेक्निक का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परिषद की ओर से राज्य में यूपी जेईई (UPJEE) यानी उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक) का आयोजन छह से 12 जून तक किया जाना निर्धारित किया गया है।

तकनीकी शिक्षा बोर्ड, उत्तर प्रदेश से संबद्ध सभी पॉलिटेक्निक संस्थानों द्वारा संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यूपी जेईई का आयोजन किया जाता है। पॉलिटेक्निक कॉलेजों में इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट- jeecup.admissions.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा पॉलिटेक्निक के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी, 2022 से शुरू होगी। यूपी JEE के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल, 2022 रखी गई है। उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 18 अप्रैल से 22 अप्रैल, 2022 के बीच उपलब्ध होगी।

इस परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र 29 मई, 2022 को जारी किए जाएंगे।आवेदन के लिए उम्मीदवारों को अपनी स्कैन की गई फोटो, हस्ताक्षर और थंब इंप्रेशन यानी अंगूठे के निशान को अपलोड करना होगा। ऑनलाइन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों के पास सभी आवश्यक विवरण जैसे कक्षा 10वीं की मार्कशीट या प्रमाण पत्र और आधार कार्ड जरूर होना चाहिए।प्रत्येक समूह के लिए एक पेपर होगा, जिसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे।

परीक्षण की अवधि तीन घंटे की होगी। प्रत्येक सही प्रश्न के लिए चार अंक दिए जाएंगे और गलत उत्तरों के लिए एक चौथाई अंक काटे जाएंगे। कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा के सफल समापन के बाद उत्तर कुंजी 13 जून, 2022 को जारी की जाएगी जबकि परिणाम 17 जून, 2022 को घोषित किया जाएगा। काउंसलिंग प्रक्रिया 20 जून से 15 अगस्त के बीच की जाएगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.