नोएडा में 7 दिन में डेंगू के 22 नए मामले आए सामने

0 415

नोएडा । नोएडा में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। 7 दिन में 22 नए मामले सामने आए हैं। सितंबर के अंत तक 34 मामले सामने आए थे। अक्टूबर के पहले हफ्ते के बाद मामले बढ़ने शुरू हो गए। पिछले सप्ताह तक 57 मरीज मिले थे। एक सप्ताह के 22 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है।

जिला के मलेरिया अधिकारी राजीव शर्मा के मुताबिक अब तक डेंगू के कुल 79 मामले सामने आए हैं। निजी अस्पतालों को डेंगू के संदिग्ध मरीजों के सैंपल तुरंत जांच करने को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। उनसे कहा गया है कि जैसे ही उनके यहां डेंगू का कोई पेशेंट एडमिट होता है, उसके बारे में स्वास्थ्य विभाग को जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.