फिलीपीन में दर्दनाक हादसा, भीषण तूफान से करीब 100 लोगों की मौत

0 906

मनीला : फिलीपीन (Philippines) में इस साल के सबसे भीषण तूफान (Storm) में करीब 100 लोगों की जान (Death) चली गई, जबकि कई लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जान गंवाने वाले 98 लोगों में से कम से कम 53 लोगों की जान बाढ़ व भूस्खलन के कारण हुई घटनाओं में गई।

ये लोग बैंगसमोरो स्वायत्त क्षेत्र के मैगुइन्डानाओ के थे। तूफान से द्वीपसमूह के एक बड़े हिस्से में तबाही मच गई थी हालांकि रविवार को वह देश के बाहर दक्षिण चीन सागर में पहुंच गया। सरकार की प्रमुख आपदा प्रतिक्रिया एजेंसी के अनुसार, 69 लोग घायल हैं और कम से कम 63 अन्य लापता (Missing) हैं।

तूफान से करीब 10 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए, जिसमें 9,12,000 से अधिक ग्रामीण शामिल थे। ये लोग अभी आश्रय स्थलों या अपने रिश्तेदारों के घरों में रह रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ के पानी से 4,100 से अधिक मकान और 16,260 हेक्टेयर (40,180 एकड़) धान और अन्य फसलें क्षतिग्रस्त हो गईं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.